MC सुजानपुर में अचानक बदले समीकरण, नगर परिषद पर हुआ कांग्रेस का कब्जा

<p>सुजानपुर में जब नगर परिषद का रिजल्ट निकल कर आया तो उस समय यह बात लगभग तय थी कि नगर परिषद में इस बार भाजपा का कब्जा होगा। जो आजाद उम्मीदवार जीत कर आया था वह भी जीत के तुरंत बाद सुमेरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने पहुंचा था। लेकिन इसके बाद आज एक बड़ा उलटफेर हुआ और वार्ड नंबर-6 से जीती भाजपा समर्थित महिला ने आज जब समर्थन देने की बात आई तो अचानक से कांग्रेस के समर्थन में उन्होंने अपना वोट कर दिया और यहीं से सारा समीकरण बदल गया।</p>

<p>सुजानपुर नगर परिषद में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां भाजपा के बहुमत में होने के बावजूद कांग्रेस समर्थित वीना धीमान अध्यक्ष चुनी गईं हैं। सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 से निर्दलीय जीते पवन कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद 4-4 वार्डों से जीते हैं। वार्ड-7 से निर्दलीय पवन कुमार ने चुनाव जीता है। बहुमत के लिए पांच पार्षदों का साथ चाहिए था। निर्दलीय सहित पांच पार्षद गत दिवस पूर्व सीएम धूमल से भी मिले थे। सूत्रों के मुताबिक सुजानपुर से कांग्रेस विधायक की चाणक्य नीति का जादू चला है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

4 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

4 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

6 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

7 hours ago