Follow Us:

भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर के आधा दर्जन परिवार, क्या 2022 का चुनाव लड़ेंगे धूमल?

जसबीर |

2022 के चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस अपना वोट बैंक बढ़ाने पर बल दे रही हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान में गुरुवार को आधा दर्जन परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने विधिवत भारतीय जनता पार्टी का पटका गले में पहना और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा नेत्री किरण राणा और तिलक राज राणा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत काले अंब और बराड़ा से रवि कुमार अमित कुमार सुदेश कुमारी अनिल सिंह रेखा देवी अनिल आदि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा मंडल सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति इसमें भारतीय जनता पार्टी में विश्वास करते हुए पार्टी का दामन थामा है।

उधर शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आपको भाजपा परिवार में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा लोगों को मिले इसके लिए काम करें।