समर फेस्टिवल के लिए विशेष HRTC बस चलेगी, आदेश जारी

<p>अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल में आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा विशेष बस सेवा संचालित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने दी। देवासेन नेगी ने कहा कि आयोजन समिति के प्रमुख अमित कश्यप ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 03 से 06 जून, 2019 तक कार्टरोड़ शिमला पर मुद्रिका बस सेवा चलाई जाएगी। यह सेवा कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि इस अवधि में पथ परिवहन निगम की विशेष बस सेवा पंथाघाटी, मैहली मार्ग तथा ढली मार्ग पर चलाई जाएंगी। पुराना बस अड्डा से छोटा शिमला, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़-बाजार, विक्ट्री टनल एवं पुराना बस अड्डा मार्ग पर बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। पुराना बस अड्डा से हिमलैंड, टॉलैंड, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी होते हुए मैहली मार्ग पर भी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।</p>

<p>समर फेस्टिवल की अवधि में सामान्य तौर पर रात 08 बजे तक चलने वाली पथ परिवहन निगम की बस सेवा को रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। 06 जून, 2019 को यह बस सेवाएं रात 12.00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।&nbsp; देवासेन नेगी ने कहा कि इस अवधि में पुराना बस अड्डा शिमला से आईएसबीटी तक भी रात 10 बजे तक और 06 जून, 2019 को रात्रि 12 बजे तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago