स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कामों की समीक्षा बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने माइनस में पहुंची देश की अर्थव्यवस्था पर बयान दिया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है। इससे पूरा विश्व लड़ रहा है और इससे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में आर्थिक व्यवस्था चौपट हुई है। इसके खत्म होते ही भारत एक बार फिर से डबल डिजिट के रफ्तार से आगे बढ़ कर बड़ी आर्थिक केंद्र बनेगा।

1918 में पहले महामारी आई थी जब स्पेनिश फ्लू चला था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी इसकी चपेट में आए थे। उस वक़्त भी भारत मजबूती से लड़ा था और उससे निजात पाई थी। देश का नेतृत्व कुशल हाथों में है और महामारी के साथ और उसके बाद इससे निजात मिल जाएगी। साफ कहें तो मंत्री ने अर्थव्यवस्था का सारा ठीकरा कोरोना पर फोड़ दिया। जबकि लॉकडाउन से पहले भी जीडीपी 3 के करीब आ पहुंची थी। अब महामारी में सीधे आंकड़े माइनस 23 तक पहुंच गए।

विकास कार्यों का लिया जायजा

बैठक में सुरेश भारद्वाज ने स्मार्ट सिटी धर्मशाला में चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया औऱ कहा कि स्मार्ट सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक प्रमुख उद्देश्य हैं। जिसके अंदर अंतर्गत स्मार्ट सिटी में धर्मशाला को भी चिन्हित किया गया है। विकास कार्यों में आ रहे कोविड के कारण दिक्कत को लेकर कहा कि बेशक कोविड-19 कार्यों के तेज गति पर बहुत ज्यादा जोर से ब्रेक लग गया है। लेकिन हमें समय रहते सारे प्रोजेक्टों को पूरा करना है।

समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…