Follow Us:

‘1 जुलाई से अन्य राज्यों के लिए चलेंगी 317 HRTC बसें, आर्डिनरी सहित वॉल्वो बसें भी चलेंगी’

पी. चंद |

कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के बाद हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई है। 1 जुलाई से हिमाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही भी शुरू हो रही हैं, जिसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कमर कस ली है। निगम पहले चरण में करीब 70 फ़ीसदी बसें ही शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में HRTC 317 रूट पर बसें चलाने जा रहा है। इसमें आर्डिनरी बसों के साथ, सेमि-डिलक्स औऱ वॉल्वो बसें भी शुरू की जा रही हैं।

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 50 फ़ीसदी सवारियों के साथ सामान्य से लेकर वॉल्वो बसें शुरू की जा रही हैं। इसमें दिल्ली के लिए 52 बसें शुरू की जा रही है जिनमें 38 सामान्य बसें, 12 वॉल्वो और 2 डिलक्स बसें शामिल है। चंडीगढ़ के लिए 66 बसों में से 63 आर्डिनरी, 2 सेमि डिलक्स और 1 वॉल्वो बस शामिल हैं। हरिद्वार के लिए 25 बसों में से 1 वॉल्वो बाकी आर्डिनरी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 34 बसें पठानकोट, अमृतसर 12, लुधियाना 9, होशियारपुर 20, देहरादून 8, कालका 5, रोपड़ 8,  अम्बाला 15, जम्मू 5, कटड़ा 2 व यमुनानगर के लिए 3 बसें शुरू की जा रही है।