Follow Us:

राठ़ौर ने ऊना ब्लॉक कांग्रेस की कमान रविंद्र सहोड़ को सौंपी

रविंद्र, ऊना |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऊना की कमान का जिम्मा रायपुर सहोड़ा निवासी रविंद्र सहोड़ को सौंपा है। इससे पहले करीब सात सालों तक देहलां गांव से संबध रखने वाले हजारी लाल ने ब्लॉक कांग्रेस की कमान को संभाला था, जिनके इस्तीफे के बाद अब जिम्मेवारी रविंद्र सहोड़ को दी गई है।
 
रविंद्र सहोड़ लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में भी सहोड़ के पास जिला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार भी है, लेकिन ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त होने के चलते अब हाईकमान ने उनको यह जिम्मेवारी  सौंपी है। इस दौरान रविंद्र सहोड़ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। कांग्रेस पार्टी से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जाएगा। ब्लॉक स्तर पर जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

ऊना ब्लॉक में ग्रामीण स्तर पर पहुंचकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि कांग्रेस को मजबूती मिले। वे प्रयास करेंगे कि कांग्रेस की जनहितैषी नितियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए रूपरेखा को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। रविंद्र ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी। रविंद्र ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठोर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया है।