Follow Us:

‘पहली दफा CM बने हैं जयराम, इसलिए सिर्फ मंडी का ही हो रहा विकास’

मृत्युंजय पूरी, धर्मशाला |

तंज कसने में माहिर वीरभद्र सिंह धर्मशाला में मुख्यमंत्री पर तंज कसने नहीं चूके और उन्होंने लगे हाथ सीएम पर चुटकी ले डाली। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए वे सिर्फ अपने क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। वे अपने क्षेत्र के नज़रिये से काम कर रहे है, जिसका उन्हें ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें पूरे प्रदेश का विकास करना चाहिए, न की सिर्फ अपने क्षेत्र का…।।

सरकार के 1 साल के कार्यकाल के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार अभी तक अपने पांव पक्के नहीं कर पाई है। सरकार जो भी दावे कर रही है वे सब ढोल के पोल हैं। इसके साथ ही धर्मशाला दूसरी राजधानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो राजधानियों का अस्तित्व यूं ही नहीं बना, बल्कि प्रदेश की भोगौलिक परिस्थितियों की लिहाज़ से पूर्व में ये फैसला लिया गया था। आज अगर कोई अधिकारी या राजनेता इस बड़े फैसले पर अपत्ति जाहिर करता है तो वो उसकी नालायकी और नासमझी है इसके अलावा और कुछ नहीं…

वहीं, जम्मू कश्मीर की सियासत को लेकर वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्यपाल को पहले यह देखना चाहिए था कि किसी पार्टी के पास बहुमत तो नहीं था। उसके बाद ही यह निर्णय लेना चाहिए था।