<p>विधानसभा के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोल दिया है। किसान सभा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने रैली निकालते हुए विधानसभा तक जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया और वे वहीं पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सभा के सदस्यों ने विधानसभा में एफआरए पर चर्चा करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने वन अधिकार कानून को भी लागू करने की मांग को प्रमुखता से रखा।</p>
<p>किसान सभा के अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया ने कहा कि वन कानून अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था और उस समय उन्होंने भी लोगों को वन अधिकार दिए थे। लेकिन आज की सरकार अंग्रेजों से भी बदतर है। प्रदेश के वन क्षेत्र में रह रहे लोगों के साथ धोखा किया गया है, वन अधिकारों के नाम पर उन्हें ठगा गया है। लोगों को उनके वन अधिकारों से वंचित कर उन्हें बेदखल किया जा रहा है। आज शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर सरकार और विपक्ष को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी अगर कोई करवाई नहीं की जाती तो किसान सभा अपना आंदोलन और तेज़ करेगी और सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगी।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…