Follow Us:

चारों संसदीय क्षेत्रों पर युवा कांग्रेस ने की कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति

डेस्क |

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश यूथ कांग्रेस ने चारों संसदीय सीटों पर कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। युवा कांग्रेस चीफ मनीष ठाकुर ने मनिंदर डिंपल कटोच को हमीरपुर संसदीय सीट, अनिल शर्मा को मंडी और प्रदीप सूर्या को शिमला संसदीय सीट के लिए लगाया है। इसके साथ ही विजय इंदर करण को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा कांग्रेस में ये नियुक्तियां  प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज़ से देखी जा सकती हैं। जिस तरह हिमाचल में पूरी कांग्रेस  और बाकी नेता चुनावों के लिए अभी से जुटे हैं, उसी तरह युवा कांग्रेस भी अपनी भूमिका को सुनिश्चित कर रही है । युवा कांग्रेस की मेहनत ही कांग्रेस के नतीजों के पठकथा तय करेगी। इसी कारण चुनावों के लिए  युवा कांग्रेस पूरी जान फूंक रही है। ये नियुक्तियां इसी बात को साबित कर रही है।