Follow Us:

शिमला: राहुल-प्रियंका पर अभद्र टिप्पणी करने वाले खिलाफ FIR दर्ज

पी. चंद |

सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस रोष में है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस ने शनिवार को सदर थाने में टिप्पणी करने वाले रणबीर सिंह नेगी के नाम पर FIR दर्ज करवाई है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 27 दिसंबर को पुलिस का घेराव किया जाएगा। याद रहे कि रणबीर सिंह नेगी के बीजेपी में जान की बात चल रही थी, लेकिन अभी पार्टी ने उन्हें नहीं लिया है।

क्या है मामला…??

दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ उनके घर का निरीक्षण करने के लिए शिमला पहुंचे थे। वे यहां 2 दिन तक रुके और फिर वापस लौट गए। इस कड़ी में पूर्व AAP नेता रणबीर सिंह नेगी ने दोनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभद्र टिप्पणी की…

इस टिप्पणी के बाद युवा कांग्रेस ने रोष जाहिर किया और उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि सोशल मीड़िया में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के नाम चिन्हित कर भाई-बहन के पवित्र रिश्तों के विरूद्व जो घटिया टिप्पणी की है, वे बीजेपी की घटिया मानसिकता को दर्शाती है। इसकी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कड़े शब्दों में निन्दा करती हैं। समाज में इस तरह की टिम्पणी करना अशोभनीय हैं।