Follow Us:

अब यूथ कांग्रेस से हुई ग़लती, स्थापना दिवस को लेकर की गलती

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बाद यूथ कांग्रेस भी सुर्खियों में आ गई है। यूथ कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के छपे पोस्टर में ग़लती कर दी। पोस्टर में यूथ कांग्रेस ने ग़लती करते हुए 46वां स्थापना दिवस  लिख दिया जबकि आज यूथ कांग्रेस का 59 स्थापना दिवस है। ट्वीटर हैंडल पर जैसे ही यूथ कांग्रेस ने इसे पोस्ट किया कि उनकी फ़जीहत होने गई। इसके बाद तुरंत इसे हटा दिया गया और उसके बाद दूसरा पोस्टर ट्वीट किया गया।

पुराने ट्वीट पर नज़र डाले तो ये कहना बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा कि प्रदेश यूथ कांग्रेस को अपना स्थापना दिवस का सन याद नहीं  ।  वहीं, यूथ कांग्रेस की इस ग़लती के बाद प्रदेश बीजेपी और भाजयुमो को भी बैठ बिठाए मुद्दा मिल गया।

याद रहे कि इसस पहले प्रदेश कांग्रेस ने डॉक्टर परमार की जयंती पर ग़लती की थी। उन्होंने पोस्टर में अपने ही नेता की 114वीं जयंती छपा दिया था जबकि इस बार उनकी 113वीं जयंती थी। अब यूथ कांग्रेस को अपना स्थापना दिवस याद नहीं रह रहा। कहने को ये भूल या गलती है । लेकिन ऐसी गलती विपक्ष को आप पर हमला करने का एक मुद्दा जरुर दे देती है ।