<p>राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में 'ऐट होम' का आयोजन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित तमाम नेता और अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।</p>
<p>इससे पहले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विख्यात लेखक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्रा और बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री कंगना रणौत को पदमश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। प्रो. अभिराज और कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड के फ्लाई पास्ट समारोह में हिस्सा लेने के लिए ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव और सम्मान का विषय है कि ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान हिमाचल के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के निवासी हैं।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…