Follow Us:

शिमला: पीटरहॉफ में हुई BJP कोर ग्रुप की बैठक, पार्टी के सीनियर नेता रहे मौजूद

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वीरवार को शिमला में राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अगुवाई में हुई

पी.चंद |

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वीरवार को शिमला में राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अगुवाई में हुई. बैठक में  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल और त्रिलोक कपूर सहित  सीनियर नेता  मौजूद रहे.

बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावों को लेकर रणनिती पर मंथन किया गया. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान सरकार के अब तक के कार्यकाल की रिपोर्ट के साथ ही अन्य मसलों को भी कोर कमेटी के समक्ष रखा और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की.