Follow Us:

धर्मशाला नगर निगम में जल्द ख़त्म होगी कूड़े की समस्या: सरवीण चौधरी

मृत्युंजय |

धर्मशाला स्मार्ट सिटी में आ रही परेशानियों पर शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने मंगलवार को अधिकारियों से बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने निगम में कूड़े की समस्या को गंभीर बताया और कहा कि इस डंपिंग साइट को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। उपयुक्त स्थान मिलते ही तुरंत एडवांस्ड डंपिंग साइट का काम शुरू किया जाएगा और लोगों को कूड़े की समस्या से निज़ात मिल सकेगी।

'एंट्री टैक्स पर विचार जारी'

साथ ही मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आने वाले वाहनों के प्रवेश पर एंट्री टैक्स पर विचार किया जा रहा है। नगर निगम धर्मशाला ने शॉप और हाउस रेंट के रूप में 2.33 करोड़ का राजस्व एकत्रित किया है। इसके अलावा नगर निगम ने दुकानों के किराए के रूप में 68 लाख और हाउस रेंट के रूप में 1.65 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

साथ ही मंत्री ने कहा कि निगम कार्यालय में कर्मचारी की कमी है, जिसके चलते कर्मचारियों जल्द ही तैनात किए जाएंगे ताकि निगम और स्मार्ट सिटी के काम सही से चल सकें। इस तरह की बैठकें समय-समय पर की जाएंगी ताकि समन्वय से कार्य करते हुए विकास को गति दी जा सके। उन्होंने आश्वासन देते हुये कहा कि धर्मशाला नगर निगम के विकास कार्य साथ मिलकर किये जाएंगे ताकि शहर की प्रगति की जा सके।