Follow Us:

सोलन में हुआ प्रदेश महिला कांग्रेस का सम्मेलन, रजनी पाटिल ने की शिरकत

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसको देखते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश में युवाओं, छात्रों और महिलाओं के अलग-अलग सम्मेलन करने जा रही है। इसी कड़ी में सोलन में बुधवार को महिला कांग्रेस पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।

कांग्रेस हिमाचल रजनी पाटिल और महिला प्रदेश अध्यक्ष जैनब चन्देल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस मौके में भारी संख्या में महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी और कांग्रेस की जीत के लिए कमर कसने का आहवान किया गया। महिला विंग को मजबूत करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।