हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सवल के अपने पद से रिज़ाइन करने की ख़बर आ रही है। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं हो पाई है। लेकिन उनके रिज़ाइन करने की बात मीडिया की सुर्खियों में हैं। अग़र ऐसा होता है तो मीडिया सलाहकार का पद एक बार फिर खाली होगा, जिसके लिए सरकार ने 1 लाख 44 हज़ार के क़रीब सैलरी रख़ी है।
2017 में जयराम की सरकार बनने के बाद 12 मार्च 2018 में रोहित सवल को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के रूप चुना गया था। रोहित मंडी के चच्योट के रहने वाले हैं और पहले किसी चैनल में ऊंचे पद काम कर चुके हैं।



