Follow Us:

हिमाचल की स्वर्ण जयंती समारोह में शिमला आएंगे गृह मंत्री अमित शाह और BJP प्रदेशाध्यक्ष JP नड्डा

पी. चंद, शिमला |

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का  दर्जा प्राप्त हुआ था। हिमाचल 50 साल के इस सफ़र को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने जा रहा है। जिसके लिए शिमला में तैयरियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सांसद शिरकत करेंगे।

रिज मैदान में हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का जायज़ा लेने लव लश्कर सहित पहुंचे और समारोह में पंडाल को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अपने सफ़र के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम है। हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह के तहत साल भर 51 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि वर्तमान पीढ़ी को हिमाचल की विकास गाथा के बारे में जानकारी मिल सके।

18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 25 जनवरी 1971, यह वही दिन था जब हिमाचल को पूर्ण राज्य के रूप में एक अलग पहचान मिली थी। इसी दिन हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था। जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने इसी रिज मैदान से की थी।