Follow Us:

क्या भाजपा में निक्का की हो रही अनदेखी? अब पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता कर दी रद्द

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के तहत आते नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नेता रणवीर सिंह निक्का ने पार्टी के बड़े नेता के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि उनकी प्राथमिक सदस्यता किस कारण से रद्द की गई जिसकी जानकारी उन्हें पार्टी हाईकमान ने नहीं दी। जनता की सेवा करना यदि गलत है तो वह हमेशा ही जनता की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज नूरपुर के एक नेता जनता की सेवा करने की बजाय किस तरीके से अपने आपको तरक्की करवा रहे हैं यह देखने वाली बात है। मेरी प्राथमिक सदस्यता रद्द करने की जानकारी मिली थी जिसके चलते में यहां आज पहुचा हूं। मैंने जिला की न तो मीटिंग छोड़ी, न मंल की मीटिंग छोड़ी। महामंत्री जिसे भी बनाये लेकिन प्राथमिक सदयस्ता रद्द करने का जरूर मलाल है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसकी जानकारी उन्हें न देकर सीधे तौर पर सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से मिली हैं। सचे इंसान राजनीति में आये है तो साफ सुथरी राजनीति करें अपने पुराने वक्त को न भूले जबकि राजनीति गरीब लोगों के हक के लिए करें। आज एक घर तोड़ कर दूसरा घर बनाया जा रहा है। जनता का हक जनता को मिलना चाहिए।