Follow Us:

धर्मशाला: शिंदे की अध्यता में होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शिंदे की अगुवाई में धर्मशाला में होने वाली विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, अब यह बैठक गुरुवार को कांगड़ा के उत्सव पैलेस में होगी जिसमें जिला, ब्लॉक और विधायक भाग लेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से चुनावों में पार्टी की रणनीति के बारे में अजेंडा तैयार किया जाएगा और सबको कार्यभार सौंपा जाएगा।

जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि इस बैठक को रद्द करने का कोई ठोस कारण नहीं रहा, क्योंकि कल कांगड़ा में इस बैठक को लिया जाएगा। अब शिंदे, मुख्यमंत्री और सुक्खू डिनर विधायक सुधीर शर्मा के घर पर करेंगे।

वहीं, उत्सव पैलेस में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई नए चेहरे शिंदे के सामने शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। सूत्रों की माने तों यह युवाओं और नए चेहरों को शिंदे के दौरे से कांगड़ा के लिए टिकट की होड़ लग गई है। इसके चलते उत्सव पैलेस में नए चेहरों का आगमन हो सकता है।