हिमाचल में 19 मई को 50 लाख 96 हजार 869 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग, चुनाव पर खर्च होंगे 75 करोड़

देश भर में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में 19 मई को सभी चार सीटों पर चुनाव होगा। जबकि 23 को नतीज़े आएंगे। जिसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन अधिकारी दिवेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नामांकन 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। जबकि 2 मई तक नाम वापिस लिए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों में 7723 ईवीएम और वीवीपीटी पर मतदान होगा।

हिमाचल प्रदेश में 50 लाख 96 हजार 869 मतदाता है। जिनमें 25 लाख 84 हजार 183 पुरूष और 25 लाख 12 हजार 627 वोटर्स महिला हें। 2014 में कुल मतदाता 47लाख 44 हज़ार 215 वोटर थे।  जबकि थर्ड जेंडर के भी 59 मतदाता हैं। इसी तरह से सर्विस वोटर्स की बात करें तो हिमाचल में 61 हजार 401 पुरूष और 730 महिला सर्विस मतदाता हैं। पहली बार 48 हज़ार 211 पुरुष , 39,889 महिलाएं व 27 थर्ड जेंडर  मतदाता  अपने मत का प्रयोग करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में  7723  पोलिंग स्टेशन तय किए गए है। 367 संवेदनशील थे जबकि अति संवेदनशील 950 पोलिंग स्टेशन है। ईवीएम मशीनों में आने वाली ख़राबी पर भी चुनाव आयोग पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिनकी पूर्ति के लिए अतिरिक्त मशीनों का प्रबंध रखा गया है। इन पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है। प्रदेश के 42 हजार 400 सरकारी कर्मचारी डयूटी पर रहेंगे।  प्रदेश के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 12500 पुलिस जवान, 6500 होम गार्ड व 42 कंपनी सेंट्रल रिज़र्व फ़ोर्स की मांगी गई है। 70 लाख हर प्रत्याशी चुनाव में ख़र्च कर सकता है। जबकि हिमाचल में चुनावी खर्चा 75 करोड़ होने का अनुमान है। जो कि 2014 चुनाव से 30 करोड़ ज़्यादा है।

रात दस से सुबह 6 बजे तक ध्वनि प्रदूषण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक पोस्टर बैनर पर भी प्रतिबंध रहेगा। ख़र्चे की निगरानी के लिए 206 फ्लाइंग स्क्वाड और 13 एमसीएनसी का गठन कर दिया है। लाहौल स्पीति के लिंगर मतदान केन्द्र में सबसे कम 37 वोटर है। सबसे ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में हिक्किम है जो 14567 हज़ार फुट की ऊंचाई पर है। बंजार में शक्ति पोलिंग बूथ है जहां 20 किलोमीटर पैदल जाना पड़ेगा। जिसमे 186 मतदाता है। सबसे ज्यादा मतदाता वाला पोलिंग स्टेशन ऊना का संतोखगढ़ है जिंसमे 1359 वोटर हैं।

गौर रहे कि 2014 चुनाव में चारों सीटें बीजेपी की झोली में गई थी। कांगड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के शांता कुमार, मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा,  शिमला लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के वीरेंद्र कश्यप जबकि  हमीरपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के ही अनुराग ठाकुर सांसद हैं। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के मुताबिक प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों के दायरे में 17-17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

1 hour ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

2 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

4 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

5 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

5 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

5 hours ago