Follow Us:

जयराम सरकार में आमदनी अठ्ठानी खर्चा रुपया वाली स्थिति, इनकम 30765.49 करोड़ और खर्च 43063.30

पी. चंद |

हिमाचल सरकार की आमदनी घट रही है जबकि ख़र्च लगातर बढ़ रहा है। सरकार की अपनी राजस्व प्राप्तियां 2017-18 में 9471.52, 18-19 में 10402.88 व 19-20 में 10125.33 करोड़ हुई। इनमें राज्य का केंद्र करों में शेयर 17-18 में 4801.31 रहा, 18-19 में 5429.77 रहा जबकि 2019-20 में 4677.56 करोड़  रहा। केंद्र से प्रदेश को ग्रांट के रूप में 2017-18में 13094.23 करोड़ प्राप्त हुई। 2018-19 में 15117.67 करोड़ जबकि 2019-20 में 15939.52 करोड़ मिली। 

इसके अलावा नॉन डेबिट प्राप्तियां 2017-18 में 34.82, 2018-19 में 8.82 व 2019-20 में 2.04 हुई। लोन व एडवांस में रूप में 2017-18 में 39.61, 2018-19 में 21.83 व 2019-20 में 21.04 रिकवरी के रूप में प्राप्त हुए। जबकि 2017-18 में ख़र्च 34811.21 था 2018 19 में बढ़कर 39166.85 हो गया व 2019-20 में ओर बढ़कर 43063.30 पहुंच गया। कुल मिलाकर  हिमाचल की वित्तिय स्थिति पूरी तरह डगमगाई हुई है।

ये जबाब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में आशा कुमारी द्वारा पूछे सवाल के जवाब में दिया गया।