दो दिवसीय बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, संगठन और सरकार को होगा फायदा: रणधीर शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में भाजपा कार्ययोजना के दूसरे दिन की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष रूप में उपस्थित, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि इस दो दिविसिय बैठक में शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसका फायदा संगठन एवं सरकार को होगा। जल्द ही भाजपा हिमाचल प्रदेश का संगठन और मजबूत दिखाई देने जा रहा है । उन्होंने बताया कि भाजपा उपचुनाव के लिए तैयार है और इन चुनावों के लिए पहले से ही प्रभारी तय कर दिए गए हैं। सभी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर लिया है और उसकी एक संक्षिप्त रिपोर्ट संगठन को दी है। इन तीनों उपचुनाव में वातावरण भाजपा के पक्ष में है और कार्यकर्ता भाजपा को जिताने के मूड में है।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि 30 जून को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी और उसके उपरांत 1 से 15 जुलाई तक जिला कार्यसमिति बैठकें एवं 15 से 30 जुलाई तक मंडलों की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा।

सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए प्रदेश सकरार शुरू करेगी पंच परमेश्वर सम्मेलन

भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है जिसका नाम पंच परमेश्वर सम्मेलन रखा गया है। इन सम्मेलनों में सभी पंचायती राज निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। इन सभी लोगों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनसेवा की विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। यह सम्मेलन खंड स्तर पर किए जाएंगे। प्रदेश स्तर की मीडिया कार्यशाला का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिसंबर में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं इस उपलक्ष में भाजपा जन जागरण संपर्क अभियान चलाएगा जिसमें केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सातों मोर्चों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जो कि पहले मंडल स्तर पर और उसके उपरांत प्रदेश स्तर पर किए जाएंगे। प्रदेश से लेकर मंडल तक बूथ त्रिदेव सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago