सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों को होगी जांच: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पार्टी के नेताओं के खिलाफ तल्ख टिप्पणीयों को गंभीरता से लेते हुए इसे पार्टी की अनुशासन हिनता माना हैं। पार्टी का कहना है कि इसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोशल मीडिया में एक वर्ग द्वारा पार्टी के नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणीयों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे तुरंत बन्द करने को कहा हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चुनाव के बाद सोशल मीडिया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ तल्ख व अभद्र टिप्पणीयों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने इसकी जांच के लिए आज यहां पार्टी के चार सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया जो ऐसे सभी मामलों की पड़ताल कर उन पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा इतिहास जानेगी जो इसमें शामिल पाये जाएंगे। कमेटी इस बात की भी जांच करेंगी की यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा है और इसके पीछे कोई नेता या पार्टी पदाधिकारी तो नहीं हैं। चार सदस्यीय इस समिति में पार्टी अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल, प्रेस सचिव बलदेव ठाकुर, सोशल मीडिया के संयोजक राजेंद्र शर्मा व राजेंद्र वर्मा को शामिल कर जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

कुलदीप राठौर ने समिति को एक हफ्ते के भीतर पूरी जांच कर पूरे तथ्यों सहित उन्हें रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद गुण दोष के आधार पर कार्यवाही होंगी। उन्होंने कहा है कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नही होगी चाहे वह कितना भी प्रभाबशाली क्यों न हो। हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया में पार्टी के नेताओं के खिलाफ तल्ख टिप्पणीयों का कड़ा नोटिस लिया है। उन्हें इस संदर्भ में उन कार्यकर्ताओं को चेताया भी था। चूंकि अब प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इसकी जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा है तो इस पूरे मसले की जांच बारीकी से शुरू कर दी है। इसमे शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को समन जारी उन्हें ऐसी टिप्पणीयों को तुरंत बंद करने को कहा गया है।

उनका कहना है कि अगर किसी कार्यकर्ता या नेता को किसी से कोई तल्खी या नाराजगी है तो वह सोशल मीडिया में न जाकर उचित फोरम पर या उनसे सीधे संवाद कर सकते हैं। सारे तथ्य जुटाकर इस बात की भी जांच होंगी की कही यह पार्टी को कमजोर करने या विपक्षी नेताओं की कोई साज़िश या चाल तो नहीं। फिलहाल सारे तथ्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है, और सभी को हिदायत दी गई है कि वह सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की तल्ख टिप्पणी न करें।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

10 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

11 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

11 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

12 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

12 hours ago