BJP की गलत नीतियों से देश में बढ़ी बेरोजगारी: राठौर

<p>हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज शिमला के चौपाल में रैली को संबोधित किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी धनी राम शांडिल के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उनके सभी वादे जुमले साबित हुए हैं जिसे वह खुद भी मानते हैं। बीजेपी ने राजनीति कर केवल लोगों की भावनाओं से खेला है।</p>

<p>राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सैन्य बलों के पराक्रम पर भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का पूरा प्रयास कर रही हैं। देश के ज्वंलत मुदो से लोगों का ध्यान हटा कर लोगों को ग़ुमराह कर रही है। पिछले पांच सालों में देश मे बेरोजगारी बढ़ी है। हर साल दो करोड़ को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी ने रोजगार दिया नहीं बल्कि अपनी गलत नीतियों से बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ गया। कई उद्योग बंद हो गए, उद्योगिक विकास ठप हो गया। राठौर ने कहा कि अब देश मे बदलाव का समय आ गया है। लोग बीजेपी और इसके जुमलों से मुक्त होना चाहते हैं।</p>

<p>ये भी देखें…<iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/xNI5Jm10xgs” width=”640″></iframe></p>

<p>इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने कहा कि वो एक सेना अधिकारी के तौर पर देश को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेना के पराक्रम पर बीजेपी की राजनीति निंदनीय है। सेना देश के लिए काम करती है न कि किसी पार्टी के लिये। कांग्रेस ने कभी भी सेनाओं के नाम पर न तो कभी वोट मांगा है और न ही कभी उनके नाम पर कोई राजनीति की। शांडिल ने लोगो से कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्हें वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर वो जीतकर केंद्र में जाते हैं तो प्रदेश और क्षेत्र के विकास से पीछे नहीं हटेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago