प्रदेश में भारत बंद का आह्वान रहा पूर्णत असफल, बातचीत से जल्द सुलझेगा मुद्दा : CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी विपक्षी दलों द्वारा समर्थित कुछ किसान नेताओं के भारत बंद के आह्वान को पूरी तरह से असफल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद का राज्य में कोई भी असर नहीं हुआ। शिमला में कांग्रेस और सीपीएम नेताओं द्वारा सड़क अवरूद्ध करने की कुछ घटनाओं को छोड़कर राज्य में यातायात पूरी तरह से सुचारू और सामान्य रहा।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राज्य में आम जनता का समर्थन हासिल करने में बुरी तरह से असफल रहे, क्योंकि राज्य के लोग यह जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न किसान हितैषी निर्णय ले रही है।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने के लिए ही इस मुद्दे को उछालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यही राजनीतिक पार्टियां जो अब इस अधिनियम का विरोध कर रही हैं, उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस बिल को पूर्ण समर्थन दिया था। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह मामला बातचीत के माध्यम से शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा, क्योंकि देश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago