PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखाई ताकत: धूमल

<p>पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत स्पेस पावर में दुनिया की चौथी महाशक्ति बन गया है, जिसने एंटी सैटेलाइट मिसाइल के जरिए दुनिया को अपनी ताकत तो दिखाई ही है, साथ ही चीन को भी स्&zwj;पष्&zwj;ट संकेत दे दिया है कि वह भारत के ऊपर मंडराने वाले जासूसी उपग्रहों को खतरा महसूस होने पर मार गिराने से भी गुरेज नहीं करेगा। धूमल ने कहा कि अब तक अंतरिक्ष में मार करने की शक्ति केवल अमेरिका, रूस और चीन के पास ही थी। लेकिन भारत ने अंतरिक्ष में मार करने वाली एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल प्रयोग करके दुनिया का चौथा ऐसा देश बनने का गौरव हासिल कर लिया है।</p>

<p>उन्होंने कहा पहले सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए सीमा पार करके आतंकी शिविरों को नष्ट करना और फिर स्पेस पावर बनकर दुनिया में भारत की पताका फहराना मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में ही संभव हो पाया है, जिसपर हर देशवासी को नाज़ है। उन्होंने कहा एक कांग्रेस का कमजोर शासन था, जब पाकिस्तान हमारे सैनिक हेमराज का सिर कटा शरीर भारत को लौटाता था और एक मोदी जी का मजबूत नेतृत्व है, जब हमारे जांबाज पायलट अभिनंदन को 48 घंटे के भीतर सकुशल लौटाने के लिए पाकिस्तान मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा देश की जनता ऐसा ही मजबूत नेतृत्व चाहती है और इसीलिए मोदी जी के हाथ से एक बार फिर से देश की कमान सौंपने को जनता आतुर है।</p>

<p>धूमल ने कहा पिछले 5 साल के दौरान जहां पूरे देश ने विकास की नई रफ्तार देखी है। वहीं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भी विकास के नए मील पत्थर मोदी सरकार के कार्यकाल में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला मुख्यालयों को ट्रेन के साथ जोड़ा जा रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी इस संसदीय क्षेत्र में नई क्रांति आई है और देश के नामी संस्थान इस संसदीय क्षेत्र को मिले हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

3 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

3 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

5 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

5 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

6 hours ago