पॉलिटिक्स

‘कांग्रेस कार्यकाल में भी बढ़ी थी महंगाई, प्याज 130 और गैस के दाम थे 1200 के पार’

सराज विधानसभा के बालीचौकी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी मंहगाई बढ़ती रही है। कांग्रेस के जमाने में प्याज की कीमत 130 रुपए से अधिक बढ़ गई थी और रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 1200 के पार थे। तब कांग्रेस ने महंगाई को दूर करने के लिए क्या किया था।

जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि सारा विकास सराज में हो रहा है। सराज विधानसभा का विधायक होने के नाते मेरा भी फर्ज है कि यहां भी विकास कार्य करवाए जाए। लेकिन कोई आज पक्षपात या भेदभाव का आरोप नहीं लगा सकता। आज हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 200-300 करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं और कहीं पर तो इससे भी ज्यादा विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की। हिमाचल में भी जब सरसों की कीमत बढ़ी तो सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए तेल पर सब्सिडी दी ताकि लोगों को परेशानी न हो।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, “कांग्रेस आज एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। इसके विपरीत बीजेपी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष एक आम व्यक्ति है। मैं भी एक साधारण कार्यकर्ता से उठकर आज प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं।”

जयराम ठाकुर ने कहा, मुझे कहते हैं कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जाता है, आप क्या घोड़ा गाड़ी में जाते थे। उन्होंने कहा कि 1993 के बाद से हिमाचल सरकार के पास हेलीकॉप्टर है। जो पैसे वो खर्च करते थे, वो सभी लोगों को पता है कहां खर्च होते थे। वो जाते थे दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली। हम हेलीकॉप्टर से डोडराक्वार जा रहे हैं, हम हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में काम करने के लिए जा रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago