Follow Us:

कांग्रेस द्वारा शहीदों का अपमान करना कोई नई बात नहीं: अनुराग

जसबीर कुमार |

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी हो जो सालों तक अपना स्थाई अध्यक्ष तक नहीं चुन पाई है। कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। अनुराग ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस में ऐसा कोई भी नेता नहीं है जो अध्यक्ष बन पाए। कांग्रेस को अध्यक्ष बनाने में कौन सा डर सता रहा है इसका जबाव देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पहले भी शहीदों का अपमान करती आई है। प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते समय भी शहीदों के परिवार से मिलने के लिए लंबा समय लगता था। इसलिए मंडी ससदीय क्षेत्र में शहीदों का अपमान कांग्रेस द्वारा करना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवार खुशहाल सिंह बढ़िया हैं और बहुत ज्यादा मतों से सीट को जीतेंगे।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने उपचुनावों में भाजपा पार्टी की जीत का भी दावा किया है और मंडी ससदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के शहीदों पर दिए गए बयान पर भी कांग्रेस को नसीहत दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में भाजपा ने जीतने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर के गुलेला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई 4 सड़कों का उद्घाटन किया। वहीं, गसोता में 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया।