Follow Us:

जयराम सरकार के बजट से सधेगा नगर निगम चुनाव! शिमला को मिल सकते हैं बड़े तोहफे

डेस्क |

राज्य सरकार के बजट से भाजपा को नगर निगम की जीत का रास्ता भी निकलता दिख रहा है। इस बजट में शहर के लिए कई घोषणाएं होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि पहली बार शहर में लोगों को एक स्लैब तक पानी फ्री देने की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही शहर के लिए जो रज्जू मार्ग का जाल बनाना प्रस्तावित है, उसके लिए भी बजट का अलग से प्रावधान किया जा सकता है। ऐसे में नगर निगम के होने वाले चुनाव में भाजपा इन मसलों को लेकर लोगों के बीच जा सकती है।

अभी तक भाजपा को स्मार्ट सिटी और अम्रुत के अलावा शहर में हुए अन्य विकास कार्यों से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं है। इन दो प्रोजेक्टों से उम्मीद है कि इनके दम पर लोगों के बीच जाकर 2022 में नगर निगम को काबिज किया जा सकता है। वहीं जयराम सरकार की ओर से शुक्रवार को जो बजट पेश किया जाना है। इसमें यदि राजधानी में बनाए जाने वाले रज्जू मार्ग के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है तो भाजपा को एक बड़ा मुद्दा चुनावों में मिल सकता है। शहर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है।