पॉलिटिक्स

मुफ्त वाली घोषणा पर घिरी जयराम सरकार, AAP और कांग्रेस ने उठाए सवाल

हिमाचल दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर द्वारा की गई तीन बड़ी घोषणाओं पर कांग्रेस और AAP ने प्रतिक्रिया दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने बीजेपी की घोषणाओं को चुनावी स्टंट करार दिया है तो वहीं दूसरी तरफ AAP इसे केजरीवाल की योजनाओं की नकल करने के आरोप लगाए हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी AAP से डरी हुई है। उनके मन में हार का खौफ फैल गया है। चुनाव के डर से भाजपा ने ये घोषणाएं की हैं। चुनाव के बाद यदि दोबारा भाजपा की सरकार आ गई तो इन घोषणाओं को वापस ले लेगी।

सिसोदिया ने कहा कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है इन्होंने बीजली, बस किराया और हर चीज महंगी की है। मैं हिमाचल की जनता से कहता हूं की बीजेपी के झांसे में न आएं और AAP को ही वोट दें और आम पार्टी की ही सरकार बनाना। AAP के चुनाव लड़ने के ऐलान से ही बीजेपी इतनी घबरा गई है और AAP के चुनाव लड़ने के नाम से ही हिमाचल में चीजें सस्ती होंने लगी हैं तो सोचो AAP की सरकार बनने पर हिमाचल में जनता को कितना फायदा होगा।

वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने सरकार को घेरते हुए कहा कि चार साल तक सरकार सोई रही और चुनाव के समय बिना बजट के मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं। मंहगाई को लेकर सरकार अब भी चुप है जबकि जनता मंहगाई के बोझ के तले पीस रही है। हिमाचल प्रदेश के लोग समझदार हैं और मुफ्त में कुछ भी नहीं लेना चाहते। सरकार पहले ही 70 हज़ार कारोड़ के कर्ज में डूबा है । ऐसे में सरकार कैसे अपनी इन घोषणाओं को पूरा करेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

20 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago