Follow Us:

आज होगी जयराम सरकार की कैबिनेट मीटिंग, 2021 की पहली कैबिनेट में सरकार ले सकती है कई निर्णय

पी. चंद, शिमला |

साल 2021 की पहली जयराम ठाकुर सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। ये कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में रखी गई है। सुबह साढ़े दस बजे शिखर सम्मेलन हॉल में ये कैबिनेट आयोजित की जाएगी। पंचायती  राज चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता जारी है। ऐसे में सरकार कोई बड़ी घोषणा तो कैबिनेट में नही कर सकती हैं कोविड-19 को या हिमाचल दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर कैबिनेट में रणनीति बन सकती है।

कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में विभिन्न विभागों की प्रेजेंटेशन दी जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य छोटे मोटे निर्णय लिए जा सकते है जो चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आते हों। जय राम सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता में आने से पहले हर माह 3 कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि हर माह पहले तीसरे और चौथे हफ्ते में कैबिनेट हो जाती है।