Follow Us:

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा- CM समेत हम सब हैं हार के जिम्मेदार

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 4-0 से मिली हार के बाद भाजपा में मंथन का दौर जारी है। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा की भाजपा की हार का कारण व्यवहारिक रूप से स्वयं को भी मानता हूं। मुख्यमंत्री समेत हम सब हार के ज़िम्मेदार हैं। हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा। कहां कमी रही उन पर काम किया जाएगा। भाजपा ने पहले भी दो बार उपचुनावों में जीत हासिल की है और पिछले नगर निगम चुनाव, पंचायती राज के चुनावों भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

हिमाचल प्रदेश में 2 स्मार्ट काऊ शेड बनाए जा रहें है, एक जिला सोलन के नालागढ़ और एक ज़िला कांगड़ा में बनाया जा रहा है। जिसके लिए एक निजी कंपनी के साथ MoU हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत 3000 पशुओं को रखने का प्रावधान किया जाएगा। इन काऊ शेड को कमर्शियल किया जा रहा है, जहां पशुओं के गोबर के साथ गैस बनाई जाएगी। गाय के दूध के प्रोडक्ट बनाएं जाएंगे। वहीं पशुओं के मल मूत्र से मिलने वाले लाभ का उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।