जनारथा की हुई कांग्रेस में वापसी, बोले- निष्कासित होने के बाद भी उनका दिल कांग्रेस में था

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थक माने जाने वाले हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी होने से समर्थकों में खासा जोश है। हरीश जनारथा के निष्कासन को बीते रोज ही कांग्रेस ने रद्द करते हुए उन्हें पार्टी में वापिस लिया है। हरीश जनारथा ने आज अपने सैंकड़ो समर्थकों सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वापसी के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल और राहुल गांधी का धन्यवाद किया और कहा है कि पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी उनका दिल कांग्रेस में ही था। हरीश जनारथा ने पार्टी को भरोसा देते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में शिमला सीट से प्रत्याशी को जिताने के लिए काम किया जाएगा।</p>

<p>वंही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हरीश जनारथा की वापसी से पार्टी को लोकसभा चुनावों में मजबूती मिलेगी। पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है।</p>

<p>गौरतलब है कि हरीश जनारथा को विधानसभा चुनावों के दौरान शिमला शहरी सीट पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था। लगभग डेढ़ साल बाद लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने की दृष्टि से हरीश जनारथा के निष्कासन को पार्टी ने रद्द किया है। इस दौरान हरीश जनारथा के साथ विधायक विक्रमादित्य सिंह और शिमला ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा भी मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago