Follow Us:

JP नड्डा और केजरीवाल का रोड शो फ्लॉप, नहीं मिल रहा जनसमर्थन: राठौर

पी.चंद |

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और AAP प्रदेश में काफ़ी सक्रिय नजर आ रही हैं। बीते रोज ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में रोड शो किया जबकि आज AAP के सुप्रीमों केजरीवाल कांगड़ा में बड़ी रैली कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा और AAP के रोड शो को फ्लॉप करार दिया है और कहा कि दोनों दलों को प्रदेश में उतना जनसमर्थन नहीं मिल रहा है जितना पार्टी दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सता में है इसलिए बड़ी बड़ी रैलियां और रोड कर रही है लेकिन जनता का भाजपा को समर्थन नहीं मिल रहा है जबकि AAP के प्रदेश में कोई बड़ा चेहरा नहीं है इसलिए उनको भी लोग नकार रहे हैं।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चार उपचुनावों में अच्छी जीत हासिल की है और आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस को जीत मिलेंगी। पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में बड़ी जनसभाएं भी करेगी। बढ़ती मंहगाई को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश में बड़ा जन आन्दोलन छेड़ेगी।