Follow Us:

जेपी नड्डा कल आएंगे हिमाचल, रिज मैदान पर करेंगे वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन

पी. चंद |

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 जुलाई को हिमाचल आ रहे हैं। जेपी नड्डा कल रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे  जिसके बाद पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी उनके अंतिम दर्शन करेंगे औऱ दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर रामपुर बुशहर ले जाया जाएगा। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी।