Follow Us:

वीरभद्र राज में बिगड़ा हिमाचल, जमानती CM ने नहीं किया विकास: नड्डा

|

हिमाचल प्रदेश बीजेपी का चुनावी प्रचार जोरों पर हैं। इसी कड़ी में दिग्गज नेताओं का अपने प्रत्याशियों के लिए दम-खम दिखाना जारी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सुलाह विधानसभा क्षेत्र को दौरा किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस और वीरभद्र पर जमकर हमला बोला और विपन परमार के पक्ष में वोटिंग अपील की।

नड्डा ने कहा कि वीरभद्र सरकार के राज में हिमाचल पूरी तरह से बिगड़ गया है। भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त काग्रेंस के मुख्यमंत्री जनता का भला कभी नहीं सोच सकते। इस जमानती सरकार और मुख्यमंत्री ने पिछले पांच साल में केवल लोगों को ठगा है, जबकि विकास के नाम पर केवल झूठे वायदे किए गए हैं।