Follow Us:

चार राज्यों में मिली जीत के बाद कल पहली बार हिमाचल आएंगे JP नड्डा, शिमला में करेंगे रोड शो

पी.चंद |

पी.चंद, शमला।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल शनिवार को शिमला आएंगे। नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा की शिमला में तैयारियां जोरों पर हैं। नड्डा के स्वागत में जगह जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। चार राज्यों में मिशन रिपीट की सफलता के बाद नड्डा पहली बार हिमाचल आएंगे। शिमला पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल विधानसभा से पीटरहॉफ तक रॉड शो करेंगे। उसके बाद पीटरहॉफ में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं, जेपी नड्डा के दौरे का जायजा लेते हुए भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की हाल ही में देश के चार राज्यों में भरी जीत के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। वह प्रातः 10 बजे अन्नाडेल पहुंचेंगे उसके बाद विधान सभा से ओपन जीप में नड्डा का रोड शो निकलेगा, यह कार्यक्रम भव्य होगा। कल हिमाचल का बेटा अपने प्रदेश में आ रहा है और भाजपा परिवार में बड़े जोश का संचालन है।

उन्होंने कहा की 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पीटरहॉफ के ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता ही भाग लेंगे। बड़ी संख्या में जनता इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है। जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी बैठक, विधायक दल और कोर ग्रुप की बैठकों में भाग लेंगे। इस भव्य कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन भी शिमला पहुंच गए है।

भाजपा महामंत्री ने कहा की देश में चार राज्यों में भाजपा ने सरकार रिपीट की है और अब हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। यह ही नहीं इस बार 2024 में लोक सभा चुनावों में हमारी सीटें 303 से भी ज्यादा आने वाली है। अभी भी पूरे देश में मोदी मैजिक जारी है और जनता को प्रधानमंत्री मोदी में पूरा विश्वाश है।