विकास की दृष्टि कांगड़ा की हो रही अनदेखी, स्मार्ट सिटी में ठप पड़े सभी विकास कार्य: अजय महाजन

<p>जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय महाजन ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर जोनल अस्पताल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। पत्रकारों से बात करते हुए अजय महाजन ने कहा कि विकास की दृष्टि से कांगड़ा जिला की अनदेखी की जा रही है। सत्ता पक्ष के नेता भी मानते हैं कि जिला कांगड़ा की अनदेखी हो रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि अगर जिला मुख्यालय धर्मशाला की बात करें तो यहां रोप-वे का काम रुक गया है, टयूलिप गार्डन का कार्य ठप पड़ा है। स्मार्ट सिटी के लिए जो पैसे आने थे, वो भी आने बंद हो गए हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम भी न तो देहरा और न ही धर्मशाला में शुरू हो पाया है। फतेहपुर में एक कंबाइंड चीफ इंजीनियर का ऑफिस था, जो कि सिद्धाथा, शाहनहर,&nbsp; फिन्ना सिंह और ऊना के स्वां प्रोजेक्ट को देखते थे वो ऑफिस भी मंडी शिफ्ट कर दिया गया है। ब्रिक्स का पैसा जिला कांगड़ा को मिला ही नहीं।</p>

<p>अजय महाजन ने कहा कि भाजपा के नेता मंत्री पद की लड़ाई में इतने उलझ गए हैं कि कांगड़ा की ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। बागवानों के हितों के लिए आम और लीची की मार्केटिंग के लिए अभी सरकार रणनीति ही नहीं बना पाई है। इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी, पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, जितेंद्र शर्मा, सुरेश पप्पी सहित अन्य मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

30 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

37 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

42 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

53 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago