कांगड़ा के शाहपुर में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने के बाद मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख़्स युवती के चाची का भाई बताया जा रहा है। 37 साल के आरोपी श्रवण दास उर्फ़ संजू निवासी ढोल(जवाली) को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। संजू पेशे से मित्री का काम करता है।

दरअसल, शनिवार को शाहपुर में 20 साल की छात्रा की हत्या के बाद शव को घने जंगल में फेंक दिया गया था। युवती का शव अर्द्ध-नग्न हालत में पाया गया। उसके शरीर पर खरोचों के निशान और जानवरों के काटने के ज़ख्म भी थे। पिछले पांच दिनों से युवती लापता थी। 2 और 4 फरवरी को अपनी बहन के घर पर थी। इसके बाद उसने नर्सिंग कक्षा अटेंड करने की बात कहकर चली गई। लेकिन, 5 फरवरी तक घर नहीं पहुंचने पर 6 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करावाई।

युवती के शव का पता तब चला जब जगंल में एक शख्स पत्ते लेने गया था। उसकी सूचना के बाद कोटला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी उसके शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…