Follow Us:

RS बाली से मिले कांगड़ा NGO अध्यक्ष मिन्हास और उनकी कार्यकारणी 

डेस्क |

कांगड़ा मजदूर कुटिया में नवनिर्वाचित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष कांगड़ा राजिंदर मन्हास ने अपनी टीम के साथ लोकप्रिय कैबिनेट दर्जा प्राप्त पर्यटन मंत्री रघुबीर बाली  से भेंट की.
इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिब सुनील कपूर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बरवाल, कांगड़ा अध्यक्ष मनीष पंजलु उनकी कार्यकारणी से संजय, अजय कुमार, टांडा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजीव समकारिया उनकी कार्यकारणी से रमेश पंजबाल, मनु शर्मा, नगरोटा एनजीओ अध्यक्ष अप्पू सागर  उनकी कार्यकारणी.
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ नगरोटा बगवां के खंड प्रधान सन्देश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष वीरेश भारती और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य संयोजक सौरव वैद के साथ संजीव ठाकुर इंटक के वरिष्ठ नेता शामिल थे.
RS बाली ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को पूर्ण सहयोग देने की बात कहते हुए कहा की. वह महासंघ की हर मांग को सरकार तक पहुँचाने और हल करवाने का प्रयास करेंगे जिला प्रधान मन्हास ने कहा की  महासंघ  सभी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों , मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बह और उनकी कार्यकारणी मिल रही है.