कांगड़ा: 7 मार्च को चंबी मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली

<p>आने वाली 7 मार्च को कांगड़ा जिला के शाहपुर के चंबी मैदान से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव, संगठन एवं प्रशासन रजनीश खिमटा ने बताया कि राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और कांग्रेस की आम सभा में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं से बातचीत कर रैली को कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी ग्राउंड में करने का फैसला लिया गया है।</p>

<p>रैली में 50 हजार लोगों कि भीड़ जुटाई जाएगी और राहुल गांधी की रैली हिमाचल में ऐतिहासिक होने वाली है। कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश की चारों लोकसभा पर जीत दर्ज करना है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश के सभी नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश में नए अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में एकजुटता बढ़ी है और कांग्रेस की आम सभा में भी सभी नेताओ ने भाग लेकर लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के एक ही लक्ष्य को लेकर अपनी बात सामने रखी है।</p>

<p>कांग्रेस महासचिव ने भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में की गई एयर स्ट्राइक को सराहनीय कदम बताते हुए कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब देने में सक्षम है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago