लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत को पक्का करने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल दौरे पर हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू उन नेताओं से चुनावों को लीड करने का आग्रह कर रहे है जो पूरे संसदीय क्षेत्र का जिम्मा उठाने के लिए काबिल हैं।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस तरह से कांगडा से कांग्रेस के दिग्गज नेता जीएस बाली पर विश्वास जताते हुए उनसे लोकसभा चुनावों को लीड करने का ऐलान किया था। वहीं, सुक्खू ने मंगलवार को मंडी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा है।
सुक्खू ने कहा कि मंडी लोकसभा में कौल सिंह पार्टी को संगठित करके चलाने में सक्षम हैं और वह संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछली कांग्रेस सरकार में संगठन के साथ जो हुआ वैसा आने वाले समय में नही होगा।