Follow Us:

केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस

मृत्युंजय पुरी |

रैत्त कांग्रेस कार्यलय में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झंडा फहराया और लड्डू भी बांटे। इस अवसर पर पठानिया ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा देश के हितों की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच मित्रता और संपर्क बढ़ाना जातिगत, धर्मगत और प्रतीय विभेदों को मिटाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर शिक्षित वर्गां को एकजुट करना। भविष्य के रानीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करना। 

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य भारत के लोगों की भलाई, उन्नति, शांतिमय और संवैधानिक उपायों से भारत में समाजवादी शासन कायम करना है। जो संसदीय जनतंत्र पर आधारित हो, जिसमें अवसर और राजनैतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों की समानता हो तथा जिसका लक्ष्य विश्व-शांति और विश्व बन्धुत्व हो।’’

पठानिया ने कहा कि आज देश के अंदर कुछ उदारबादी नेताओं ने देशभर में जनता के बीच अशांति ओर भय का माहौल पैदा कर दिया गया है। जिससे देश की जनता में अशांति फेल गयी है। आज देश में देश की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है। लेकिन कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा से ऐसा देश में होने नहीं देगी और कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी जिससे देश मे शांति और भाईचारा बना रहे।