निजी हित में चलाया जा रहा किसान आंदोलन, प्रदेश के किसी भी किसान ने नहीं किया समर्थन: कृपाल परमार

<p>पूर्व राज्यसभा सदस्&zwj;य एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कृषि कानूनों के किसानों के हक में बताया। उन्होंने कहा कि वे सवंय भी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे हैं। यह बिल बिचौलियों को खत्म करेगा। किसान आंदोलन के लेकर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन निजी हित से चलाया जा रहा है। हिमाचल में किसी भी किसान ने इस आंदोलन का समर्थन नहीं किया है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि किसान को एपीएमसी से मुक्त किया जाए, यह दशकों से मांग रही है। चार दिसंबर 2012 में कपिल सिब्बल ने कहा किसानों की एपीएमसी से मुक्त किया जाए। उनके मेनीफेस्टो में रहा, लेकिन अब दलालों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा किसान हित में काम करती है। इस बिल से किसान को कई लाभ देने का प्रावधान किया है। पिछले छह साल में कृषि बजट छह गुना बढ़ा है। कृषि ऋण दो गुना बढ़ा है।</p>

<p>पंजाब और महाराष्ट्र में विरोध कर रहे हैं। बड़े किसान आढ़ती बन चुके हैं। इस आंदोलन के तार अंतराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े है। टुकड़े टुकड़े गैंग इसको समर्थन कर रही है। यह कानून किसानों के हित में है। उन्&zwj;होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के संबंध पहले से ही दलालों के साथ रहे हैं। किसानों से आग्रह है मिलकर चलें। एमएसपी और किसानों की मांगों का लिखित मसौदा दिया था। लेकिन किसानों ने उसे समझा ही नहीं, क्योंकि आंदोलन को उकसाने वाले खुद किसान नहीं हैं। यहां आंदोलन करने वाले भी कामरेड हैं, जितने लोग वो इकठ्ठा कर रहे हैं उससे अधिक तो हम ऐसे ही खड़े कर देंगे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

9 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

9 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

9 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

9 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

11 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

12 hours ago