Follow Us:

जन आभार जताने चंबा पहुंचे सांसद किशन कपूर, कार्यकर्ताओं सहित जनता को कहा शुक्रिया

नीतिश शर्मा, चंबा |

नवनिर्वाचित कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने आज चंबा जिला की डल्हौजी विधानसभा के सुंडला का रुख किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किशन कपूर का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। किशन कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को आपार जन समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। किशन कपूर ने कहा कि देश में बहुत सारे गठबंधन बने लेकिन देश की जनता ने सभी गठबंधन को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया।

किशन कपूर ने सबसे पहले चंबा की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले की कहता था कि इस बार एक नया इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं चंबा की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे यहां से 1 लाख 10 हज़ार वोटों की भारी लीड दी। उन्होंने कहा कि चंबा में जितने भी रुके हुए काम हैं उनको गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा ही हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर एक योजना को लोगों तक पहुंचाया है।