Follow Us:

कांग्रेस के पास न कोई नेता, न नीति और न ही कोई सिद्धांत: किशन कपूर

मनोज धीमान |

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कपूर ने कहा कि चुनाव में जनता कांग्रेस और भाजपा विरोधी दलों को नकार कर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। देश ही नहीं बल्कि बीजेपी की जिन प्रदेशों में सरकार बनी है वहां वंशवाद-क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है और आम आदमी आज अपने स्वतंत्र अधिकार से कार्य कर रहा है। जनता जानती है कि कांग्रेस के पास ना नेता है, ना नीति है और ना ही सिद्धांत है।

कांग्रेस की स्थिति नेता तय कर पाने तक भी नहीं पहुंची है। जिस कारण गठबंधन दलों के नेता हताश है। इसी हताशा को मिटाने के लिए वह जनता में तरह-तरह के वायदें और नारे दे रहे हैं, परन्तु जनता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमन्त्री बनाने के लिए भाजपा को वोट डालने का इंतजार कर रही है। बीजेपी वहीं वायदा करती है जो पूरा होने लायक हो। भाजपा सरकार के दौरान सभी वर्गों का समान विकास हुआ है।

कपूर ने सोमवार को नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के जौंटा, पन्देहड़, ग्योरा, भलून, औन्दा व नूरपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने सबके लिये काम किया तथा भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास किया व देश का मान सम्मान बढ़ाया। हर वर्ग की मोदी सरकार में चिंता की गई। हर वर्ग को मूलभूत सुविधा देने का प्रयास किया गया। कपूर ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाएं व उदार व वित्तीय सहायता प्रदान की है जिसके बल पर प्रदेश बीजेपी  की जयराम सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों व विकास को हर कौने में पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजुर्गो, महिलाओं ओर विद्यार्थियों को कई सौगातें जयराम सरकार द्वारा दी गई है। साथ ही सरकार के प्रयास सम्बन्धित विधायक की मांगों और आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने पर बल दिया है। कपूर ने कहा मुख्य मंत्री ने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार का लक्ष्य राज्य के लोगों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को पूरा किया है।