Follow Us:

एक सप्ताह के बाद दिल्ली वापस लौटे लालकृष्ण आडवाणी

पी. चंद |

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी शुक्रवार को दिल्ली वापस लौट गए। शिमला के तारापुर मश़ोबरा से उन्होंने उड़ान भरी और शाम तक वे दिल्ली पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहले वे चंडीगढ़ जाएंगे और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शिमला की ठंडी वादियों में एक सप्ताह तक उन्होंने आनंद उठाया। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा भी मौजूद रहीं।

ग़ौरतलब है कि सप्ताह भर पहले लाल कृष्ण आडवाणी शिमला आए थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर सफ़र भी किया। रिज मैदान के साथ-साथ उन्होंने माल रोड का भी आनंद उठाया और जाख़ू मंदिर में श़ीश भी नवाया।