कांग्रेस राज में खुद को असुरक्षित महसूस करती थी देश की जनता: CM जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला के विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू के चिड़गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में एक ही आवाज है ‘‘फिर से मोदी’’ क्योंकि जनता जानती है कि कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल केवल अपने हितों की की रक्षा करते हैं और लोगों के कल्याण के लिए उनके पास कोई भी एजेंडा नहीं है।

उन्हांने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व दिया है जिससे भारत की साख विश्व भर में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र में कांग्रेस कई दशकों तक सत्ता में रही लेकिन जो विकास मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हुआ है उसका कोई भी सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 26/11 मुम्बई में आतंकवादी हमले में सैंकड़ों लोगों की मौत हुई थी, लेकिन हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ तत्कालीन कांग्रेस सरकार सख्त जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली से देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी और जनता खुद को असुरक्षित महसूस करती थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया और मोदी सरकार ने आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब पत्र से नहीं, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की इस कार्रवाई से देशवासी गौरवान्वित हुए। यही नहीं हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया है, जो भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकार के नेता अदालतों में पेशी देने में ही व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान समाचार पत्रों की सुर्खियां भ्रष्टाचार रहती थी लेकिन भाजपा सरकार ईमानदारी से प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है और अब अदालतों में पेशी की खबरें नहीं, हिमाचल के विकास कार्य सुर्खियों पर रहते हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप हैं जो पहले सेना में कार्यरत थे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी धनीराम शांडिल हैं, वो भी सेना के जवान थे, लेकिन वे उस पार्टी के नेता हैं जो सेना की कार्रवाई के सबूत मांगती है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

2 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

2 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

4 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

4 hours ago

3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में विराजेंगे भगवान

Kedarnath Temple Winter Closure:  श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…

5 hours ago