लोकसभा चुनाव 2019 : छठे चरण में 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों में 59 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। इसके साथ ही त्रिपुरा की पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट के 168 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इस सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था लेकिन विपक्षी दलों ने धांधली होने का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की थी।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात और झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान के लिए कुल एक लाख 13 हजार 167 मतदान केंद्र बनाए गये हैं जिन पर 10,17,82,472 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5,42,60,965 पुरुष, 4,75,18,226 महिलाएं और 3,281 किन्नर मतदाता हैं। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

छठे चरण में चार मुख्यमंत्रियों तथा कुछ केंद्रीय मंत्रियों साहित कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से दिल्ली की  पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा सोनीपत सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से, डॉ. हर्षवर्द्धन दिल्ली के चाँदनी चौक से, राधा मोहन सिंह बिहार के पूवीर् चम्पारण से, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना और राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुड़गांव सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे हैं।

इस चरण के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को, बीजेपी के मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित को, बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से अखिलेश यादव को और कांग्रेस के जे.पी. अग्रवाल डॉ. हर्षवर्द्धन को चांदनी चौक सीट पर टक्कर दे रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, कीर्ति आजाद धनबाद से, पूर्व मुक्केबाज बिजेंदर सिह दक्षिणी दिल्ली से, कुमारी शैलजा अम्बाला से, अजय माकन नयी दिल्ली से और अरविंदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

2 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

3 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

3 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

3 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

3 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

4 hours ago